बिजनौर, अक्टूबर 27 -- बच्चे को बेचने के दबाव का आरोप Bijnor News: मंडावली थाना क्षेत्र के ग्राम कोटावाली (सबलगढ़) निवासी व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर दो युवकों पर अपने आठ माह के मासूम बेटे को बेचने का दबाव बनाने, जान से मारने की धमकी देने और झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में आराम सिंह ने आरोप लगाया कि करीब दो वर्ष पहले उसकी मुलाकात दो लोगो से हुई थी। एक वर्ष पूर्व दोनों ने उसे ई-रिक्शा दिलाने का लालच दिया और उसके आठ माह के बेटे किशोर को किसी अन्य व्यक्ति को बेचने की बात कही। पीड़ित का आरोप है कि आर्थिक तंगी का हवाला देने पर दोनों ने बच्चे के बदले करीब दो लाख रुपये देने की पेशकश की। यह भी पढ़ें- Bijnor News: मां-बाप को धमकाकर आठ माह का बच्चा बेचा, वापस मांगने पर दे रहे धमकी...