बिजनौर, अगस्त 14 -- Bijnor News: मोहल्ला दलित बस्ती में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक आठ माह के मासूम बच्चे को घर से उठाकर भागने लगा। मां के शोर मचाने पर मोहल्लेवासियों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया और बच्चे को उसके कब्जे से छुड़ाकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बच्चे की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

घटना का विवरण मोहल्ला दलित बस्ती निवासी धन सिंह मजदूरी के सिलसिले में बाहर रहता है। घर पर उसकी पत्नी रीना देवी दो बच्चों के साथ रहती है। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे रीना घर के अंदर झाड़ू लगा रही थी, जबकि दोनों बच्चे आंगन में सो रहे थे। इसी दौरान आहट होने पर उसने देखा कि एक युवक उसके आठ माह के बेटे शिवांश को उठाकर ले जा रहा है। रीना के शोर मचाने पर युवक बच्चे को लेकर भागने लगा। शोर सुनकर मोहल्लेवास...