बिजनौर, अगस्त 13 -- Bijnor News: बिजनौर। सावन की कांवड़ यात्रा को देखते हुए जिले में लागू यातायात डायवर्जन के पहले चरण की अवधि समाप्त हो गई है। इसके बाद दो दिन तक डायवर्जन मार्गों पर वाहनों की आवाजाही सामान्य रहेगी। 13 अगस्त की रात 12 बजे से यातायात डायवर्जन का दूसरा चरण लागू किया जाएगा, जो 17 अगस्त की मध्यरात्रि तक प्रभावी रहेगा। हालांकि कांवड़ मार्गों पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध जारी रहेगा। कांवड़ यात्रा को लेकर 28 जुलाई से जिले में यातायात डायवर्जन लागू किया गया था। इस दौरान कांवड़ मार्गों पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रही। भारी वाहनों को निर्धारित डायवर्जन मार्गों से निकाला गया। शिवरात्रि के बाद पहले चरण का डायवर्जन समाप्त होने पर मंगलवार और बुधवार को रोके गए भारी वाहनों को डायवर्जन मार्गों से आगे जाने की अनुमति रहेगी।

या...