बिजनौर, अक्टूबर 21 -- Bijnor News: टीचर्स कॉलोनी स्थित एक घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते आग और धुएं ने विकराल रूप ले लिया। मकान के अंदर मौजूद युवक गंभीर रूप से झुलस गया, जबकि घर में खड़ी दो स्कूटी और एक बाइक भी जल गई। बुधवार को घटना के दौरान घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। अंदर जाने का रास्ता बंद होने के कारण दमकल कर्मियों ने पड़ोसी के मकान की छत के रास्ते तीसरी मंजिल तक पहुंच कर युवक को बाहर निकाला। युवक की पहचान आशीष पुत्र स्व. कमल सिंह के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- Bijnor News: युवक ने घर में आग लगाने के बाद खुद को भी जलाया, हालत गंभीर बताया जा रहा है कि आशीष के पिता का दो साल पहले और मां का एक साल पहले निधन हो चुका है। वह मकान म...