Bijnor News: आग की लपटों में घिरकर झुलसे युवक को दिल्ली में मौत
बिजनौर, अक्टूबर 23 -- घर में आग से झुलसे युवक की मौत Bijnor News: धामपुर की टीचर्स कॉलोनी स्थित घर में आग लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसे आशीष (32) की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से परिवार रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। गौरतलब है कि बुधवार को आशीष पुत्र स्वर्गीय कमल सिंह के घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। इस दौरान पड़ोसियों को अचानक घर से आग की लपटें उठती दिखाई दीं। पड़ोसियों ने पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। अंदर जाने का रास्ता बंद होने के कारण दमकल कर्मियों ने पड़ोसी के मकान की छत के रास्ते तीसरी मंजिल तक पहुंच कर झुलसे युवक को बाहर निकाला। युवक को गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उसे दिल्ली सफदरजंग अस्पताल रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.