बिजनौर, अगस्त 30 -- Bijnor News: आकाशीय बिजली कड़कने से 33 केवीए पॉवर हाउस के इंसुलेटर पंक्चर हो जाने से पांच घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप्प रही। रविवार की दोपहर क्षेत्र में काले घनघोर बादलों के साथ हुई मूसलाधार बारिश के दौरान करीब पौने बारह बजे आकाशीय बिजली कड़कने से 33 केवीए पॉवर हाउस के तीन इंसुलेटर पंक्चर हो गए जिससे पूरे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। इन्सुलेटरों की रिपेयर के बाद शाम करीब पौने पांच बजे विद्युत आपूर्ति बहाल हो पाई।विद्युत विभाग के एसडीओ वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दोपहर हुई मूसलाधार बारिश के दौरान आकाशीय बिजली कड़कने से 33 केवीए पॉवर हाउस के तीन इंसुलेटर पंक्चर हो गए थे, जिसके तुरंत बाद विभाग की टीम तीनों इन्सुलेटरों की रिपेयर करने के काम में जुट गए। तीनों इन्सुलेटरों के ठीक हो जाने के बाद विद्युत आपूर्ति बहा...