बिजनौर, अक्टूबर 10 -- Bijnor News: जिले में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट बदली। तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कई इलाकों में दिन में ही अंधेरा छा गया। खेतों में पककर तैयार खड़ी धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा, जबकि तेज हवाओं से गन्ने और उड़द की फसलें भी गिर गईं। कई जगह पेड़ और बिजली के पोल गिरने से यातायात और विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई। शेरकोट में दो प्राथमिक विद्यालयों की साझा दीवार गिर गई, जबकि बढ़ापुर के जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में निर्माणाधीन दीवार गिरने से पांच कमरों की छत का मलबा नीचे आ गया। गनीमत रही कि दोनों घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई। जिले में शुक्रवार सुबह से ही आसमान में काली घटाएं छाने के बाद दोपहर करीब 12 बजे बारिश शुरू हो गई। चंदक, मंडावर, स्योहारा में ओलावृष्टि हुई, जबकि अन्य क्षेत्रों ...