Bijnor News: आंधी के साथ हुई बारिश, जगह-जगह उखड़े पेड़
बिजनौर, अक्टूबर 11 -- Bijnor News: जिले में रविवार की शाम अचानक मौसम ने करवट बदल ली। अचानक आसमान में काले बादल छा गए और रात जैसा माहौल बन गया। वाहन चालकों को लाइट जलाकर गुजरना पड़ा। इसके साथ ही धूल भरी आंधी के साथ बारिश होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कई स्थानों पर पेड़ और खंभे उखड़ कर सड़क पर गिर गए। बिजनौर में नुमाइश ग्राउंड के पास चलती कार पर पेड़ गिर गया। मौके पर मौजूद राहगीरों ने उसे बाहर निकाला। वहीं सिविल लाइन चौकी पर बरसों पुराना बरगद का पेड़ का उखड़ कर गिर गया। पुलिसकर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई। पेड़ गिरने से चौकी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और कई पुलिसकर्मियों की बाइक दब गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। यह भी पढ़ें- Bijnor News: आंधी के साथ भारी बारिश, किसानों की बढ़ी चिंता आंधी से यातायात और बिजली आपूर्ति प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.