बिजनौर, अक्टूबर 12 -- Bijnor News: चांदपुर के एक गांव निवासी विवाहिता ने गांव के एक युवक पर रास्ता रोककर छेड़छाड़ करने, जबरन शारीरिक संबंध बनाने, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और बंधक बनाकर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता के अनुसार आरोपी काफी समय से उसे परेशान कर रहा था। घर से बाहर निकलने पर रास्ता रोककर अभद्रता और छेड़छाड़ करने के साथ विरोध करने पर धमकी देता था। परेशान होकर परिजनों ने उसकी शादी कर दी, लेकिन आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी ने उसका पीछा करना और परेशान करना बंद नहीं किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए और फोन से अश्लील वीडियो बना ली।

वीडियो से ब्लैकमेल कर...