Bijnor News: अवैध खनन के दो ट्रैक्टर ट्राले पकड़े, काटा जुर्माना
बिजनौर, जुलाई 19 -- Bijnor News: मंडावली थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ भागूवाला के निकट खनन विभाग की ओर से विशेष अभियान चलाया गया और दो ट्रैक्टरो के चालान काटे गये।शनिवार को खनन अधिकारी डॉ. सुशील कुमार ने अपनी टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाया और दो ट्रैक्टर ट्राले पकड़ लिये जिनमे अवैध बालू भरी हुई थी। दोनों ट्रैक्टरों के चालक जांच के दौरान वैध खनन अनुमति और आवश्यक कागजात नही दिखा पाए जिसे लेकर खनन अधिकारी डॉ.सुशील कुमार ने बताया कि आवश्यक कागजाद उपलब्ध नहीं मिले, बालू से लदे हुए दोनो वाहनो को रोड पर पकड़ा गया। इन वाहनों पर आवश्यक जुर्माना कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- ओवरलोड ट्रेलर सीज, 50 हजार जुर्माना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.