बिजनौर, सितम्बर 29 -- Bijnor News: ग्राम पंचायत भागूवाला में तालाब की भूमि पर कथित अवैध कब्जे को लेकर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। नायब तहसीलदार व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और पैमाईश कराई। बताया गया कि शिकायतकर्ता समीम अहमद ने तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत सीएम हेल्पलाइन 1076 पर दर्ज कराई गई थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए मंगलवार को नायब तहसीलदार राजस्व विभाग की संयुक्त टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कलाल वाली झोड़ी स्थित खसरा नंबर 2263, रकबा 0.341की नाप-तौल एवं निरीक्षण किया।

प्रशासन की कार्रवाई मौके पर जांच के दौरान टीम ने आसपास की भूमि एवं संबंधित स्थानों का भी निरीक्षण किया।

अधिकारियों की जानकारी प्रशासन की ओर से आसपास के संबंधित व्यक्तियों को नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है, जिसके बाद आगे की...