Bijnor News: अवैध कच्ची शराब बनाते दो आरोपी गिरफ्तार
बिजनौर, नवम्बर 4 -- Bijnor News: थाना बढ़ापुर पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम चाहड़वाला उर्फ सहारावाला में छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 80 लीटर अवैध कच्ची शराब, करीब 600 लीटर लहन और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार को पुलिस ने ग्राम चाहड़वाला उर्फ सहारावाला में अवैध कच्ची शराब बनाते हुए फुम्मन पुत्र तारा सिंह और संदीप पुत्र महावीर को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी इसी गांव के निवासी हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से एक रबर ट्यूब में करीब 80 लीटर कच्ची शराब बरामद की साथ ही मौके से एक बड़ा ड्रम, प्लास्टिक का मग्गा, प्लास्टिक एवं स्टील की पाइप, बाल्टी और डिब्बा सहित शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए। यह भी पढ़ें- Begusarai News: पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.