बिजनौर, जुलाई 20 -- Bijnor News: अल्हैपुर ब्लॉक कार्यालय स्थित मास्टर होरी सिंह सभागार में सोमवार नव नियुक्त प्रशासक के स्वागत एवं परिचय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुखों का कार्यकाल पूर्ण होने के बाद आगामी छह माह के लिए प्रशासकों की नियुक्ति पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। अल्हैपुर ब्लॉक की प्रशासक क्षमा हेमलता चौहान ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से क्षेत्र के विकास कार्यों को गति दी जाएगी। उन्होंने जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, प्रशासनिक पारदर्शिता तथा पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने को प्राथमिकता देने की बात कही।उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए विकास कार्यों को समयबद्ध ए...