Bijnor News: अलग-अलग हादसों में दो बाइक सवार घायल
बिजनौर, अक्टूबर 29 -- Bijnor News: अलग-अलग हादसों में दो बाइक सवार घायल हो गए। जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। धर्मपुर (उत्तराखंड) निवासी विशाल पुत्र रामस्वरूप सिंह बाइक द्वारा हरिद्वार से घर जा रहा था। इस दौरान भूतपुरी-जसपुर मार्ग स्थित गांव सुआवाला के समीप पंहुचते ही बाइक अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन पुलिया के गड्ढे में गिर गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना स्थल पर एकत्र राहगीरों ने गड्ढे से बाहर निकाल कर उसको 108 एंबुलेंस केके जरिए अफजलगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से गंभीरावस्था के चलते प्राथमिक उपचार के बाद उसको हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया गया। उधर एक अन्य घटना में सुआवाला के समीप अनियंत्रित होकर बाइक गिरने से भोजपुर (मुरादाबाद) निवासी फिरोज पुत्र भूरा घायल हो गया। राहगीरों ने 108 एंबुलेंस की मदद से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.