Bijnor News: अरसे से खराब पड़ा कैटल कैचर, गोवंशों के रेस्क्यू में उठ रहे सवाल
बिजनौर, अक्टूबर 19 -- Bijnor News: नगरपालिका परिषद बिजनौर की कार्यप्रणाली और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पालिका सूत्रों का दावा है, कि पिछले दो महीनों से पालिका का कैटल कैचर (पशु पकड़ने वाला वाहन) खराब पड़ा है, जिसके चलते सड़कों पर घूम रहे निराश्रित और घायल गोवंशों का रेस्क्यू पालिका कर्मियों के लिए आफत का कारण बना हुआ है। वाहन के अभाव में अब जीवित और चोटिल गोवंशों को भी जेसीबी से उठाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में लादा जा रहा है, जिससे उनके और अधिक गंभीर रूप से घायल होने की आशंका बढ़ गई है। पालिका सूत्रों के अनुसार, बिजनौर का कैटल कैचर खराब होने के बाद कुछ समय के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर किरतपुर नगरपालिका से एक वाहन उधार मांगा गया था। हालांकि, किरतपुर पालिका ने अपने क्षेत्र के कार्यों का हवाला देते हुए वह वाहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.