Bijnor News: अमरोहा जिला प्रभारी नियुक्त हुए शारिक जिया
बिजनौर, अगस्त 13 -- Bijnor News: भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष जावेद मलिक के निर्देश पर 11 से 17 अगस्त तक प्रदेशभर में चलाए जा रहे 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत जिला प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।अभियान को प्रभावी बनाने के लिए अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य व चांदपुर निवासी शारिक जिया को अमरोहा जिले का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व में अमरोहा जिले में 'हर घर तिरंगा' अभियान को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर जनसंपर्क किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: आजादी का अमृत महोत्सव: आन-बान-शान के साथ निकला हर घर तिरंगा यात्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.