Bijnor News: अभियानः 130 ई-रिक्शाओं की जांच, दो सीज
बिजनौर, अगस्त 26 -- Bijnor News: बिजनौर। यातायात पुलिस ने शहर में ई-रिक्शाओं के सत्यापन के लिए अभियान चलाया। अभियान के दौरान 130 ई-रिक्शाओं को पकड़कर पुलिस लाइन परिसर में खड़ा कराया गया। जांच में 12 ई-रिक्शा अपंजीकृत पाई गई। अपंजीकृत ई-रिक्शा संचालकों ने पंजीकरण कराने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा। इस पर उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया गया। बुधवार को यातायाता प्रभारी रवि नैन के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर ई रिक्शाओं की जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 51 ई-रिक्शाओं पर चालक की पहचान प्लेट बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज जमा कराने की कार्रवाई की गई। वहीं 65 ई-रिक्शाओं पर यूनिक नंबर लगाए गए। जांच में दो ऐसे ई-रिक्शा भी मिले, जिनका पंजीकरण संभव नहीं था। दोनों ई-रिक्शाओं को सीज कर दिया गया।यातायात पुलिस ने सभी को निर्देश दिए गए कि एक सप्ताह के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.