बिजनौर, सितम्बर 1 -- Bijnor News: धार्मिक स्थलों पर मानकों के विपरीत तेज आवाज में बजने वाले लाउडस्पीकरों को लेकर पुलिस-प्रशासन सख्त हो गया है। धार्मिक स्थलों से तेज आवाज में बजने वाले लाउडस्पीकर अब पुलिस की निगरानी में रहेंगे। एसपी केके विश्नोई के निर्देश पर आज से दो दिवसीय विशेष जांच अभियान चलेगा। एसपी ने जिले के सभी धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों की ध्वनि निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने के निर्देश दिए हैं। अभियान के दौरान धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों की जांच की जाएगी और मानकों का उल्लंघन मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार से पुलिस जिले भर में सुप्रीम व हाईकोर्ट के निर्देश प ध्वनि प्रदूषण नियम के तहत दो दिवसीय अभियान चलाएगी। अभियान के दौरान पुलिस आवासीय व व्यसायिक क्षेत्रों में नियमों के अनुसान ध्वनि की जांच की जाएगी। ए...