Bijnor News: अभियानः तीसरे दिन 593 धार्मिक स्थलों से उतारे गए लाउडस्पीकर
बिजनौर, सितम्बर 5 -- Bijnor News: ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए जिले में धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को 593 धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाए गए। इनमें 322 मस्जिद, 262 मंदिर और आठ गुरुद्वारे शामिल हैं। पुलिस की टीमें धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों की लगातार जांच कर रही हैं। पुलिस के अनुसार, अब तक चले अभियान के दौरान जिले में 1,215 धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाए जा चुके हैं। इनमें 476 मंदिर, 713 मस्जिद और 25 गुरुद्वारे शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि अभियान के दौरान धार्मिक स्थलों पर ध्वनि मानकों का पालन सुनिश्चित कराया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, शासन और न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप निर्धारित ध्वनि सीमा का पालन कराया जा रहा है। मानकों के तहत दिन में ध्वन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.