बिजनौर, सितम्बर 29 -- Bijnor News: सड़क हादसों में दोपहिया वाहन चालकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस अब गांधीगिरी के जरिए लोगों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक करेगी। गांधी जयंती के अवसर पर चार अक्टूबर तक जिलेभर में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान पुलिस बिना हेलमेट मिलने वाले वाहन चालकों को समझाएगी और उन्हें हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करेगी। चार अक्टूबर के बाद पुलिस बिना हेलमेट वाहन चालकों से सख्ती से निपटेगी। पुलिस के मुताबिक चार अक्टूबर तक पुलिस जिले में जागरूकता अभियान चलाएंगी। बिना हेलमेट वाहन चालकों को हेलमेट दिया जाएगा। अभियान के बाद बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। खास बात यह होगी कि चालान से वसूली गई धनराशि से ही संबंधित चालक को हेलमेट उपलब्ध कराया जाएगा। पुलिस का उद्देश्य चाल...