बिजनौर, अगस्त 21 -- Bijnor News: नगर की नवीन मंडी समिति में श्रावण मास के अवसर पर आयोजित शिव महापुराण कथा के चौथे दिन वृंदावन धाम से पधारे रामकृपा धाम आश्रम के पीठाधीश्वर एवं कथा व्यास रामदास जी महाराज ने श्रद्धालुओं को जीवन में सत्य, धर्म, भक्ति और सदाचार का महत्व बताया। कथा के दौरान उन्होंने दक्ष चरित्र का विस्तार से वर्णन करते हुए अभिमान को मनुष्य के पतन का प्रमुख कारण बताया।कथा व्यास ने कहा कि इस शरीर रूपी वृक्ष में दो पक्षी विराजमान हैं। इनमें एक जीवात्मा और दूसरा परमात्मा है। इससे यह सिद्ध होता है कि ईश्वर ही हमारा सच्चा हितैषी है। कथा के मुख्य यजमान संजय मारवाड़ी एवं उनकी पत्नी बबीता मारवाड़ी रहे। हवन-पूजन आचार्य कृष्ण कुमार पांडे और बृजेश शर्मा ने विधि-विधान से कराया। कथा में सुरेश सिंह, करन सिंह, जितेंद्र शर्मा, विजय सैनी, चंचल व...