बिजनौर, जुलाई 13 -- Bijnor News: बिजनौर शहरवासियों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है। हर साल मानसून के आते ही शहर में होने वाले ब्लैकआउट की बरसों पुरानी समस्या का अब स्थायी समाधान होने जा रहा है। शहर की बिजली सप्लाई की रीढ़ माने जाने वाले आवास विकास और बुखारा बिजलीघरों को अब जलभराव से बचाने के लिए ऊंचा उठाया जाएगा। शासन ने पॉवर कॉरपोरेशन के बिजनौर के अफसरों द्वारा भेजे गए इस महत्वपूर्ण प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। बता दें कि पिछले वर्ष हिन्दुस्तान अखबार ने अपने बोले बिजनौर अभियान के अंतर्गत यह समस्या प्रमुखता से उठाई थी.

समस्या की गंभीरता ​बिजनौर शहर की पूरी विद्युत आपूर्ति मुख्य रूप से आवास विकास और बुखारा रोड स्थित इन दो ही सबस्टेशनों पर टिकी हुई है। लेकिन भौगोलिक स्थिति और गहराई में होने के कारण, हर साल बरसात के मौसम में दोनों बिजलीघरों...