बिजनौर, अक्टूबर 15 -- Bijnor News: रानी किन्नर ने अपने चेले हिमांशी किन्नर के अपहरण, बंधक बनाकर मारपीट करने और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाते हुए एसपी को शिकायती पत्र दिया है। रानी किन्नर ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। बुधवार को एसपी को दिए शिकायती पत्र में रानी किन्नर ने कहा है कि हिमांशी किन्नर नगीना देहात थाना क्षेत्र के हरगनपुर में रामलीला के लिए गई थी। वहां से लौटते समय करीब छह से अधिक किन्नरों ने कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए उसे गाड़ी से खींच लिया और बोलेरो में डालकर अपहरण कर लिया।आरोप है कि हिमांशी को बढ़ापुर में एक कमरे में बंधक बनाकर मारपीट की गई। उसके बाल काट दिए गए और बाएं हाथ की कलाई के पास की हड्डी तोड़ दी। गला घोंटकर जान से मारने की कोशिश की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हिमांशी को आरोपियों के चंगुल से ...