Bijnor News: अनुदेशक संघ के चुनाव में संजीव कुमार अध्यक्ष निर्वाचित
बिजनौर, अगस्त 13 -- Bijnor News: बिजनौर। उत्तर प्रदेश औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कर्मचारी संघ लखनऊ की शाखा बिजनौर अनुदेशक संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव में संजीव कुमार को जिलाध्यक्ष, राजकुमार को जिला महामंत्री और अरविंद कुमार को जिला कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित किया गया। बुधवार को चुनाव अधिकारी जिला संरक्षक राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद देशराज सिंह की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपंन कराई गई। चुनाव में सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव अधिकारी देशराज सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का आईटीआई कर्मचारियों और अनुदेशकों ने मार्ल्यापण कर स्वागत किया। निर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन के हित में कार्य करने और कर्मचारियों की समस्याओं को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.