बिजनौर, अक्टूबर 24 -- Bijnor News: शहर के चर्चित अनिल सोती हत्याकांड में अनिल सोती के घर में अज्ञात लोगों द्वारा कथित तौर पर आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। नूरपुर रोड स्थित उनके बंद आवास में आग लगने से उनका कमरा, अलमारी में रखी फाइलें, दस्तावेज और अन्य सामान जला मिला है। आग कई दिन पुरानी बताई जा रही है। मृतक के परिजनों ने आशंका जताई है कि महत्वपूर्ण दस्तावेज या हत्याकांड से जुड़े साक्ष्य नष्ट करने के इरादे से आग लगाई गई हो सकती है। वहीं, पुलिस शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जता रही है। दमकल विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शहर कोतवाली क्षेत्र में कृष्णा कॉलेज के पास स्थित सोती फार्म के मालिक 82 वर्षीय अनिल कुमार सोती की छह अगस्त को उनके आवास में गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के भांजे आलोक शर्मा निवासी मयूर विह...