बिजनौर, अगस्त 11 -- Bijnor News: 82 वर्षीय अनिल कुमार सोती की गला घोंटकर हत्या के मामले में पुलिस की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। हत्या की वजह भूमि विवाद को माना जा रहा है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। सूत्रों के मुताबिक पुलिस खुलासे के करीब पहुंच गई है। पुलिस गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

हत्या का सामना शहर कोतवाली क्षेत्र में नूरपुर मार्ग स्थित 28 बीघा के बाग में बनी कोठी में अनिल कुमार सोती अकेले रहते थे। सात अगस्त की सुबह करीब छह बजे उनका शव कोठी के अंदर मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने मामले को हत्या के नजरिए से जांचते हुए कई टीमें गठित कीं। मृतक के भांजे आलोक शर्मा निवासी दिल्ली ने अंतिम संस्कार में मुखाग्नि दी थी। भांजे आलोक शर्मा ने सगे भतीजे गौरव सोती, ...