Bijnor News: अनियंत्रित होकर खाई में पलटी बोलेरो पिकअप, चालक व हेल्पर घायल
बिजनौर, जुलाई 21 -- Bijnor News: सोमवार-मंगलवार की मध्यरात्रि करीब बिजनौर-नूरपुर मार्ग पर ग्राम शादीपुर कलां नहर के समीप एक बोलेरो पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में चालक और हेल्पर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार नूरपुर से बिजनौर की ओर जा रही बोलेरो पिकअप के चालक धर्मेंद्र उम्र करीब 25 वर्ष) पुत्र बुधन, निवासी ग्राम बसला, थाना कैला देवी तथा हेल्पर रवि (उम्र करीब 26 वर्ष) पुत्र राकेश, निवासी ग्राम कमालपुर सराय, थाना हयातनगर, जनपद संभल वाहन में सवार थे। ग्राम शादीपुर कलां नहर के समीप अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को वाहन से बाहर निका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.