Bijnor News: अनसेफ एंबुलेंस पर परिवहन विभाग सख्त, पांच सीज
बिजनौर, अक्टूबर 6 -- Bijnor News: मरीजों की जान से खिलवाड़ रोकने और सुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग ने अनसेफ एंबुलेंस पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। परिवहन विभाग ने अनसेफ एंबुलेंस के खिलाफ अभियान चलाकर सघन प्रवर्तन कार्रवाई की। विभाग की दो टीमों ने बिजनौर, धामपुर, नगीना रोड, नजीबाबाद और नूरपुर क्षेत्र में एंबुलेंस की जांच की। इस दौरान विभाग ने पांच एंबुलेंस को सीज व 17 एंबुलेंस के खिलाफ चालान की कार्रवाई की। मंगलवार को एआरटीओ प्रशासन/प्रवर्तन महेश शर्मा ने अभियान के लिए दो टीमों का गठन किया। एक टीम का नेतृत्व उन्होंने स्वयं किया, जबकि दूसरी टीम की कमान पीटीओ मुन्नालाल ने संभाली। टीमों ने सड़क पर चल रही एंबुलेंस को रोककर फिटनेस प्रमाणपत्र की वैधता, बीमा और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की। जांच के दौरान एंबुलेंस चालकों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.