बिजनौर, अगस्त 13 -- Bijnor News: प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अधिकारियों से कहा कि वह अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर पात्रों को योजनाओं का लाभ पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि माह में एक बार गौशालाओं का औचक निरीक्षण कराया जाए। उन्होंने जनपद के संभावित बाढ ग्रस्त क्षेत्रों में प्रशासनिक स्तर पर कराये जा रहे कार्यों की समीक्षा भी की। उप जिलाधिकारी चांदपुर ने बताया कि चार-पांच गांव प्रभावित हैं। प्रभारी मंत्री ने संभावित बाढ ग्रस्त क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रभावित लोगों को राहत किट का वितरण कराने के निर्देश दिए।

विकास कार्यों की समीक्षा बैठक जनपद के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने गुरुवार को कलेक्ट्रट स्थित महात्मा विदुर सभागार में जनपदीय विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में बिना बताए अनुपस्थित रह...