Bijnor News: अधिवक्ता से मारपीट के मामले में कार्रवाई न होने पर रोष
बिजनौर, अगस्त 27 -- Bijnor News: चांदपुर के जलीलपुर नहर के पास अधिवक्ता के साथ मारपीट के मामले में पांच दिन बाद भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से अधिवक्ताओं में रोष है। गुरुवार को सीनियर बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और अधिवक्ता एकत्र होकर थाने पहुंचे तथा प्रभारी निरीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। गांव तख्तपुर निवासी अधिवक्ता बृजेश कुमार चांदपुर तहसील में अधिवक्ता हैं। शनिवार देर शाम वह साथी अधिवक्ता राहुल कुमार के साथ घर जा रहे थे। आरोप है कि जलीलपुर नहर के पास पहले से घात लगाए बैठे छह-सात युवकों ने उन्हें रोक लिया और लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से मारपीट शुरू कर दी। राहगीरों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।मामले को लेकर अधिवक्ताओं ने मंगलवार को सी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.