Bijnor News: अधिकृत चिकित्सक न मिलने पर अल्ट्रासाउंड सेंटर सील
बिजनौर, सितम्बर 2 -- Bijnor News: नोडल अफसर पीसीपीएनडीटी के निरीक्षण के दौरान नूरपुर में अल्ट्रासाउंड सेंटर पर अधिकृत चिकित्सक के बजाय टैक्नीशियन अल्ट्रासाउंड करता मिला। सेंटर को सील कर विधिक प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। नोडल अफसर डिप्टी सीएमओ डा. आरपी विश्वकर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया, कि सोमवार की शाम उन्होंने नूरपुर में धामपुर चौराहा स्थित सिटी अल्ट्रासाउंड सेंटर का निरीक्षण किया। इस सेंटर पर डॉ. सुरेश चंद्रा अल्ट्रासाउंड करने के लिए अधिकृत हैं, लेकिन उनके स्थान पर एक टैक्नीशियन अल्ट्रासाउंड करते पाया गया। 14 अल्ट्रासाउंड किए भी जा चुके थे। इस समेत विभिन्न अनियमितताओं के चलते सेंटर को सील कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.