बिजनौर, जुलाई 5 -- Bijnor News: शहर कोतवाली के एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान तय राशि से अधिक रुपये मांगने को लेकर रविवार को जमकर हंगामा हुआ। तीमारदारों ने अस्पताल प्रबंधन पर अतिरिक्त पैसे मांगने, अभद्र व्यवहार और मारपीट करने का आरोप लगाया है। वहीं अस्पताल स्टाफ ने आरोपों को निराधार बताया है। हंगामा की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को समझाकर शांत कराया।

अस्पताल में विवाद का कारण शहर कोतवाली के मोहल्ला लडापुरा निवासी सलमान के अनुसार, प्रसव पीड़ा होने पर उन्होंने अपनी पत्नी साइमा को मदन मोहन चौराहे के पास स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। उनका आरोप है कि डिलीवरी और दवाइयों सहित पूरे इलाज के लिए 25 हजार रुपये तय हुए थे। उपचार के दौरान साइमा ने एक बच्ची को जन्म दिया, जिसके बाद नवजात को वार्मर में रखा गया।

परिजनो...