Bijnor News: अतिक्रमण पर जमकर गरजा प्रशासन का बुलडोजर
बिजनौर, सितम्बर 1 -- Bijnor News: नगरपालिका चौराहे से बुल्ला के चौराहे को जाने वाली सड़क पर स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर गरजा। नोंकझोंक कर विरोध के आरोप में तीन को हिरासत में लिया गया है। ईओ के मुताबिक मंगलवार को इससे आगे जानी का चौराहा होते हुए झालू तिराहे तक अतिक्रमण हटाया जाएगा। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी रामपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस व पालिका की टीम ने सोमवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे जेसीबी को लेकर अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरु किया। सड़क पर दोनों ओर अवैध अतिक्रमण कर बनाए गए नालों के पट व चबूतरे आदि जेसीबी से तोड़ दिए गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुल्ला के चौराहे के निकट कुछ लोगों ने स्थाई अतिक्रमण वाली एक बिल्डिंग को इंगित करते हुए पक्षपात का आरोप लगाते हुए नोंकझोंक की तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.