बिजनौर, नवम्बर 4 -- Bijnor News: अधिशासी अधिकारी के निर्देश पर नगर पालिका नजीबाबाद की ओर से नगर में अतिक्रमण एवं प्रतिबंधित प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने के लिये विशेष अभियान चलाया गया। अस्थायी अतिक्रमण को हटाने के साथ पॉलीथिन जब्त करते हुए 2600 रुपये का जुर्माना भी वसूला। मंगलवार को नगर पालिका परीषद नजीबाबाद की ओर से अतिक्रमण एवं प्रतिबंधित प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने के लिये विशेष अभियान चलाया गया। सफाई निरीक्षक आदेश सैनी एवं राजस्व निरीक्षक विपिन कुमार चौहान के संयुक्त निर्देशन में चलाये गये अभियान के तहत नगर के मुख्य मार्ग चौक बाजार से बांसफोडान को होते हुए मोटे आम चौराहा तक अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया साथ ही पॉलीथिन जब्त करते हुए 2600 रुपये का जुर्माना भी वसूल किया गया। अधिकारियों ने लोगों से पॉलीथिन का उपयोग न करने और किसी भी तरह ...