Bijnor News: अतिक्रमण अभियान के अंतर्गत 22 दुकानदारों के चालान काटे
बिजनौर, जुलाई 15 -- Bijnor News: नगीना। अतिक्रमण हटाओ अभियान के अंतर्गत बुधवार को प्रशासन ने रेलवे स्टेशन चौक से गांधी मूर्ति पार्क तक के दुकानदारों को सड़क किनारे सामान रखकर अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी। 22 दुकानदारों के चालान काट कर 18 हज़ार रुपए अर्थदंड वसूल किया। एसडीएम प्रिंस कुमार,नगर पालिका परिषद के ईओ सतीश कुमार तथा स्वास्थ्य व सफाई निरीक्षक धीरज राय वर्मा के नेतृत्व में पालिका प्रशासन व पुलिस की टीम ने बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे से बारह बजे तक रेलवे स्टेशन चौक से गांधी मूर्ति पार्क तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। स्वास्थ्य व सफाई निरीक्षक धीरज राय वर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान 22 दुकानदारों के चालान काट कर 18 हज़ार रुपए अर्थदंड वसूल किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.