बिजनौर, जुलाई 23 -- Bijnor News: मुरादाबाद हाईवे पर गोहावर व दौलतपुर पुलिस चौकी के बीच देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।बुधवार की रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे गांव रहटी जागीर निवासी विशाल मलिक 29 वर्ष पुत्र राजवीर सिंह बुधवार रात बाइक से अपने घर जारहा था। गोहावर दौलतपुर के बीच किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से गम्भीर घायल हो गया। यात्री की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस अचेत अवस्था मे घायल को सीएचसी लायी, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर पहचान होने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात ...