बिजनौर, जुलाई 20 -- Bijnor News: हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र में सोमवार शाम गांव अजुपुरा जट के जंगल में पशुओं के लिए चारा लेने गई एक महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ हंगामा करते हुए गुलदार को आदमखोर घोषित कर तत्काल पकड़ने की मांग की। खबर लिखे जाने तक ग्रामीणों ने शव नहीं उठने दिया था। जानकारी के अनुसार गांव अजुपुरा जट निवासी वीरवती देवी (71) पत्नी मुन्ने सिंह अपने बेटे मनीराम के साथ सोमवार शाम पशुओं के लिए चारा लेने जंगल गई थीं। वीरवती देवी और मनीराम खेतों में चारा काटने लगे, चारा काटते काटते वीरोदेवी खेतों में थोड़ा अंदर तक चली गईं, जहां घात लगाए बैठे गुलदार ने उनपर हमला कर दिया। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके...