Bijnor News: अखंड रामायण के समापन पर निकाली शोभायात्रा, झांकियों ने मोहा मन
बिजनौर, सितम्बर 14 -- Bijnor News: मोहल्ला नौंधना स्थित शिव मंदिर में चल रहे तीन दिवसीय अखंड रामायण पाठ का सोमवार को समापन हो गया। इस दौरान भव्य शोभायात्रा निकाली। यात्रा में शामिल मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा का शुभारंभ कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र सिंह और उपाध्यक्ष बलदेव सैनी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। शिव मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा में अखाड़े के कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब और युद्धकला का प्रदर्शन कर लोगों को रोमांचित कर दिया। करतबों पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। धार्मिक जयघोष और भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। शोभायात्रा नगर के विभिन्न पारंपरिक मार्गों से होते हुए मोहल्ला खुराडा स्थित देवस्थल पर पहुंची, जहां धार्मिक अनुष्ठानों के साथ इसका समापन किया गया। श्रद्धालुओं ने दर्शन कर सुख-समृद्धि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.