Bijnor News: अंतिम संस्कार के बाद गंगा में नहाते समय युवक डूबा, मौत
बिजनौर, जुलाई 3 -- Bijnor News: रिश्ते के ससुर के अंतिम संस्कार के बाद गंगा बैराज में नहाने उतरा एक युवक गहरे पानी में डूब गया। गोताखोरों ने उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जाटान निवासी जसवीर सिंह (34) पुत्र कृपाल सिंह अपने तयेरे ससुर रामस्वरूप सिंह (78) पुत्र गरीबा, निवासी मोहल्ला लाल सराय, नगीना के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए शुक्रवार को गंगा बैराज पहुंचे थे।अंतिम संस्कार के बाद जसवीर गंगा में स्नान करने उतरा। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद गोताखोरों ने उसे बाहर निकाला।बैराज चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह बाना तत्काल युवक को अस्पताल लेकर पहुं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.