Bijnor News: अंडे के पैसे को लेकर फायरिंग का आरोपी तमंचे सहित गिरफ्तार
बिजनौर, अक्टूबर 16 -- Bijnor News: गांव के गांव जमालुद्दीनपुर में अंडे खाने के पैसे को लेकर हुए विवाद में तमंचे से फायरिंग करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया है। चांदपुर के गांव जमालुद्दीनपुर में आठ अक्टूबर को जमालुद्दीनपुर निवासी सत्येंद्र उर्फ छोटू ने दत्तियाना गांव के कई लोगों पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। आरोप था कि ऐलन पुत्र सुरेश ने जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायरिंग की थी। तहरीर के आधार पर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी ऐलन निवासी दत्तियाना को गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा में बढ़ोतरी की गई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। सीओ देश दीपक सिंह ने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.