Bijnor News: अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता में निलांशी अव्वल
बिजनौर, अक्टूबर 18 -- Bijnor News: बिजनौर के मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल में आयोजित ऑल इंडिया देशबंधु मेमोरियल गोल्ड कप अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता में आधारशिला द स्कूल की कक्षा 12 की छात्रा निलांशी बादल ने सर्वश्रेष्ठ वक्ता के रूप में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा फायजा जमन ने भी प्रतिभाग किया। दोनों छात्राओं ने अंग्रेजी विभागाध्यक्ष बृजभान सिंह के निर्देशन में प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 23 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। निलांशी ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय प्रबंधक विवेक कर्णवाल व एकता कर्णवाल, प्रधानाचार्या अनीता शर्मा, उपप्रधानाचार्य बिजेंद्र सिंह नेगी, स्कूल कोऑर्डिनेटर बबीता त्यागी, समस्त शिक्षकों और विशेष रूप से बृजभान सिंह को दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.