Bijnor News: अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता में मायशा, आलम और उदिति रहीं प्रथम
बिजनौर, नवम्बर 4 -- Bijnor News: फादरसन पब्लिक स्कूल में मंगलवार को कक्षा पांच के विद्यार्थियों के लिए अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 23 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर स्वस्थ आहार, समय प्रबंधन, पढ़ने का महत्व, असफलता और स्वस्थ पर्यावरण जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास और प्रभावशाली अंदाज में भाषण देकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में मायशा आलम (कक्षा पांच-बी) और उदिति (कक्षा पांच-सी) ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। खिजर हसन द्वितीय तथा इब्रा और बेहरा संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम का संचालन आयत जैदी और कनिष्का राजपूत ने किया। निर्णायक मंडल में अंग्रेजी विभागाध्यक्ष मो. शुऐब, संदीप सिंह और हर्ष त्यागी शामिल रहे। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.