बिहारशरीफ, जून 28 -- Biharsharif News 52 आंगनबाड़ी केंद्रों का अपना भवन नहीं चेरों आंगनबाड़ी केंद्र चल रही झोपड़ी में फोटो : चेरों सेंटर : सरमेरा प्रखंड का चेरों आंगनबाड़ी केंद्र। सरमेरा, निज संवाददाता। प्रखंड में 117 आंगनबाड़ी केंद्र चल रहे हैं। इनमें से 52 के पास आज तक अपना भवन नहीं है। ये किराए या झोपड़ियों में चल रहे हैं। वहां बच्चों के लिए किसी तरह की कोई सुविधा नहीं है। इससे उन्हें काफी परेशानी होती है। 43 केंद्रों के पास ही अपना भवन है। जबकि, 13 केंद्र पास के स्कूल में तो नौ पंचायत भवन में चल रहे हैं। सीडीपीओ अंजु कुमारी ने बताया कि भवनहिन केंद्रों का अपना भवन बनवाने के लिए विभाग के वरीय पदाधिकारी को लिखा गया है। यह भी पढ़ें- Biharsharif News 52 आंगनबाड़ी केंद्रों का अपना भवन नहीं उसे बनवाने का प्रयास किया जा रहा है। (सरमेरा से श्यामदेव स...