बिहारशरीफ, जून 27 -- Biharsharif News सोमवार से सुबह 10 बजे से चलेगा अदालती कामकाज शेखपुरा, निज संवाददाता। भीषण गर्मी के मद्देनजर जारी किए गए प्रातःकालीन सत्र (मॉर्निंग कोर्ट) को अब समाप्त कर दिया गया है। सोमवार 29 जून से जिले के न्यायालयों का कामकाज अपने नियमित समय सुबह 10:00 बजे से पुनः प्रारंभ होगा। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि प्रचंड गर्मी को देखते हुए प्रधान जिला जज संतोष कुमार तिवारी ने 27 मई से न्यायालय के समय में बदलाव कर इसे प्रातःकालीन सत्र में संचालित करने का आदेश दिया था। इस व्यवस्था के कारण दूर-दराज से आने वाले पक्षकारों और अधिवक्ताओं को सवेरे ही अदालत पहुंचना पड़ता था, जिससे उन्हें भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। यह भी पढ़ें- Biharsharif News सोमवार से कोर्ट चलेगा 10.30 से 4.30 बजे तक अब नियम...