बिहारशरीफ, जून 30 -- Biharsharif News साईं मंदिर का श्रद्धा और उल्लास के साथ मना आठवां स्थापना दिवस हवन, अभिषेक, भजन-कीर्तन व महाआरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ सबका मालिक एक के संदेश को आत्मसात करने का किया आह्वान बिहारशरीफ, निज संवाददाता। सोहसराय स्थित शिव सह साईं मंदिर एवं साईं धाम का आठवां स्थापना दिवस सोमवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम संयोजक रंजीत कुमार शर्मा ने बताया कि हवन, अभिषेक, भजन-कीर्तन व महाआरती में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस मौके पर सबका मालिक एक के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान किया गया। स्थापना दिवस पर प्रात: हवन, श्री साईं सच्चरित्र का संपूर्ण पाठ, पंचामृत अभिषेक, षोडशोपचार पूजन तथा साईं बाबा की प्रतिमा का विशेष श्रृंगार किया गया। यह भी पढ़ें- धूमधाम से मनायी गयी साईं वार्षिक पूजा समारोह ...