Biharsharif News लूटपाट करने के आरोप में जीजा-साला गिरफ्तार
बिहारशरीफ, जून 29 -- Biharsharif News बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दीपनगर थाना की पुलिस ने दवा व्यवसायी से लूटपाट करने के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों रिश्ते में जीजा-साला हैं। थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि मघड़ा निवासी दवा व्यवसायी पवन कुमार 16 अप्रैल को टेम्पो चालक मिथुन कुमार के साथ नवादा से तगादा कर घर लौट रहे थे। रास्ते में हथियार का भय दिखाकर उनसे लूटपाट की गयी। इस मामले में मकनपुर निवासी अमित कुमार और शेखपुरा जिला के पांची गांव निवासी विनय कुमार को गिरफ्तार किया गया है। टेम्पो चालक के भाई और उसके बहनोई ने मिलकर लूट की साजिश रची है। हालांकि, घटना में चालक की संलिप्तता नहीं पायी गयी है। (बिहारशरीफ से अमित कुमार)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.