Biharsharif News मामूली विवाद में मारपीट, दर्जनभर जख्मी
बिहारशरीफ, जून 29 -- Biharsharif News बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सोहसराय थाना क्षेत्र के बसार बिगहा-जलालपुर मोहल्ले में रविवार की शाम मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट में दर्जनभर से अधिक लोग जख्मी हुए है। जख्मी जैकी कुमार, अश्विनी कुमार, सुरभि कुमारी, अभिषेक कुमार, राखी कुमारी, रेनू देवी, सुनीता देवी, धीरज कुमार, पप्पू कुमार, रूबी देवी, गिरजा देवी, शिवनंदन महतो आदि को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पेड़ की टहनी काटने के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट की घटना हुई। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मुकेश ने बताया कि दोनों पक्षों ने प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है। मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News दो पक्षों में मारपीट, अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज (बिहारशरीफ से अमित कुमार) यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.