Biharsharif News बेन में शांतिपूर्ण ढंग से निकला ताजिया जुलूस
बिहारशरीफ, जून 27 -- Biharsharif News बेन, निज संवाददाता। प्रखंड में मुहर्रम के अवसर पर शांतिपूर्ण ढंग से ताजिया जुलूस निकाला गया। बेन के मुख्य मार्ग से होते हुए सिपल के साथ लोग पहुंचे और जुलूस का समापन किया। इस दौरान लोगों ने पारंपरिक रूप से लाठी व बाना के साथ करतब दिखाए। ढोल-बाजों के साथ सैकड़ों लोगों ने इमाम हसन और इमाम हुसैन को याद किया। इस अवसर पर हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मिल-जुलकर आपसी भाईचारे और सौहार्द का परिचय दिया। जुलूस में हिंदू समुदाय के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे आयोजन के दौरान प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में मोहर्रम का जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। यह भी पढ़ें- Biharsharif News बेन में शांतिपूर्ण ढंग से निकला ताजिया जुलूस यह भी पढ़ें- फतेहगंज पूर्वी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.