बिहारशरीफ, जून 29 -- Biharsharif News पुलिस पर पथराव करने के मामले में एक गिरफ्तार चेवाड़ा, निज संवाददाता। करण्डे थाना क्षेत्र के सियानी गांव निवासी सुरेन्द केवट को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की पुलिस टीम पर पथराव करने का वह मुख्य आरोपी था। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गयी है। (चेवाड़ा से संजीव कुमार)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...