बिहारशरीफ, जून 30 -- Biharsharif News पुलिस ने दो बदमाशों को किया गिरफ्तार नगरनौसा, निज संवाददाता। स्थानीय पंजाब नेशनल बैंक की शाखा के पास सोमवार की रात बदमाशों ने पटना से घर लौट रहे सदु बिगहा निवासी विकास कुमार व उनके मित्र से मोबाइल व नकद रुपये लूट लिये। विरोध करने पर मारपीट भी की। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से लूटे गये दोनों युवकों के मोबाइल व 1700 रुपये बरामद किये गये हैं। थानाध्यक्ष शशिरंजन कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़ित विकास ने थाना में शिकायत की थी। शिकायत मिलते ही एसआईटी का गठन कर कार्रवाई शुरू की। यह भी पढ़ें- Biharsharif News नगरनौसा में दो युवकों को पीटा, लूटपाट चार घंटे के अंदर ही नगरनौसा के रवि कुमार व पेठियापर मोहल्ला के सूरज उर्फ बाबा को गिरफ्तार किया गया। पू...